विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Orai

जालौन: उरई-कानपुर हाईवे पर भारी बारिश के बीच गिरा पेड़, यातायात बाधित

उरई-कानपुर स्टेट हाईवे पर रंगोली पेट्रोल पंप के पास गिरा पेड़

रंगोली स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइन टूटी, गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

उरई (जालौन) : जालौन में भारी बारिश के बीच उरई-कानपुर स्टेट हाईवे पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। यह घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के रंगोली स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास की है।


​पेड़ गिरने के कारण हाईवे की एक तरफ से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। इस दुर्घटना की चपेट में आने से हाईटेंशन विद्युत लाइन भी टूट गई है।


​गनीमत यह रही कि इस अचानक हुए हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।


​घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर यातायात प्रभावित हो गया है और प्रशासन द्वारा हाईवे से पेड़ हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है।

About The Author

Leave a Reply