विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Madogarh

जालौन: फरियादी न पहुंचने पर डीएम ने खुद संभाली शिकायतों की पड़ताल, फोन पर की पुष्टि

जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह थाना माधौगढ़ सभागार में समीक्षा करते हुए

माधौगढ़ के सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस में एक भी फरियादी न आने पर जिलाधिकारी समीर ने पूर्व शिकायतकर्ता से फोन पर बात कर निस्तारण की वास्तविक स्थिति परखी।

जनपद जालौन में 26 सितंबर 2026 को आयोजित सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के दौरान थाना माधौगढ़ के सभागार में एक भी फरियादी अपनी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा। इसके बावजूद जिलाधिकारी समीर व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जनशिकायतों की सुनवाई एवं पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की गहन समीक्षा की।


​समाधान दिवस में फरियादियों के न पहुंचने पर जिलाधिकारी ने पूर्व में दर्ज शिकायतों के निस्तारण की वास्तविक स्थिति स्वयं परखने का निर्णय लिया। पिछले सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस में ग्राम हैदरपुरा निवासी शिवराज सिंह ने जलभराव के कारण पुलिया अवरुद्ध होने की शिकायत दर्ज कराई थी। अभिलेखों और पंजिका में इस शिकायत का निस्तारण दर्ज पाया गया था।


​पंजिका की प्रविष्टि पर भरोसा करने के बजाय जिलाधिकारी समीर ने स्वयं शिकायतकर्ता शिवराज सिंह से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने फोन पर पूछा कि समस्या का वास्तविक समाधान हुआ है अथवा नहीं। इस पर शिकायतकर्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि जलभराव की समस्या को सफलतापूर्वक दूर कर दिया गया है और अब क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।


​फोन पर फीडबैक मिलने के बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी कि जनशिकायतों का निस्तारण केवल कागजों, पंजिकाओं अथवा पोर्टल पर दर्ज करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक और संतोषजनक समाधान मौके पर स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए तथा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।


​समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस से जुड़े सभी अभिलेखों की जांच की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे जनशिकायतों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील रहें और राजस्व तथा पुलिस विभाग आपसी समन्वय के साथ समस्याओं का त्वरित समाधान कराएं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश, सीओ अम्बुज और प्रभारी थाना निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply