विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Konch

नदीगांव ब्लॉक में बहुउद्देशीय सेवा शिविर, लाभार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र

नदीगांव ब्लॉक में बहुउद्देशीय सेवा शिविर का शुभारंभ करते विधायक मूलचंद्र निरंजन

कोंच, जालौन। खंड विकास कार्यालय नदीगांव में गुरुवार को बहुउद्देशीय सेवा शिविर आयोजित किया गया। विधायक मूलचंद्र निरंजन के मुख्य आतिथ्य और एसडीएम अभिनव कुमार की उपस्थिति में हुए शिविर का शुभारंभ विधायक ने दीप प्रज्वलन और फीता काटकर किया।


शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का विधायक ने निरीक्षण किया और संबंधित विभागों के कर्मचारियों से योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास एवं शौचालय योजना के करीब डेढ़ दर्जन लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।


इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर शासन से मिली धनराशि के माध्यम से गांवों में छोटे-बड़े उद्योग-धंधों में सहभागिता कर आय बढ़ाने वाली दर्जन भर महिलाओं को भी प्रमाण पत्र दिए गए।


विधायक ने कहा कि सरकारी विभागों के स्टॉलों के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्र लोग उनका लाभ उठाएं। किसी प्रकार की समस्या होने पर ब्लॉक और संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ उन्हें भी जानकारी दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सभी का दायित्व और कर्तव्य है।


कार्यक्रम से पहले बीडीओ नरेशपाल सिंह सहित ब्लॉक कर्मियों ने विधायक और एसडीएम का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री बाबूराम पाल, मंडल अध्यक्ष अनुराग खरे, प्रधान जीतू द्विवेदी डीहा, सभाष पाल सर्र, राजू परधानी, शिवम राजावत, शिवम द्विवेदी, गौरी चबोर और प्रदीप निरंजन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply