अचानक हुए धमाके के बाद अस्पताल परिसर में मची अफरा-तफरी, कर्मचारियों ने मशक्कत कर आग पर पाया काबू।
जालौन के उरई स्थित जिला अस्पताल परिसर की सिटी स्कैन यूनिट में अचानक आग लग गई। बताया गया कि बैटरी में हुए फाल्ट के बाद धमाका हुआ, जिसके बाद यूनिट में आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
धमाके की आवाज सुनकर अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की।
कर्मचारियों ने जद्दोजहद के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
मामला जालौन के उरई स्थित जिला अस्पताल परिसर का है। आग लगने से कितना नुकसान हुआ।






