विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Bahraich Uttar Pradesh

एसडीएम मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में मिहींपुरवा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित

मिहींपुरवा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याएं सुनतीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी।

रिपोर्ट-राशिद अली बहराइच

अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

मिहींपुरवा(बहराइच) : उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में शनिवार को तहसील मिहींपुरवा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) मोनालिसा जौहरी ने की। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।


संपूर्ण समाधान दिवस में विद्युत, भूमि विवाद, अवैध कब्जे, राशन कार्ड, पुलिस और विकास विभाग से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की जांच कर निस्तारण करने के निर्देश दिए।


एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच की जाए और निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।


उन्होंने विशेष रूप से महिला अपराध से संबंधित शिकायतों की जांच को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही न बरतने और फरियादियों को समयबद्ध तरीके से राहत उपलब्ध कराने पर जोर दिया।


संपूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा, तहसीलदार मिहींपुरवा, नायब तहसीलदार मिहींपुरवा, पूर्ति निरीक्षक सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply