विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Agra

खेत में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, करंट लगने की आशंका

खेत में मिला 25 वर्षीय युवक सुभाष का शव

रिपोर्ट : बंटी कुरैशी आगरा

फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में रात खेत पर सोने गए युवक का शव सुबह पड़ा मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की बात कही।

आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह खेत में 25 वर्षीय सुभाष पुत्र बाबूलाल का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुभाष शनिवार रात रोजाना की तरह अपने खेत पर सोने गया था। सुबह उसका भाई गोविंद खेत पर पहुंचा तो शव खेत में पड़ा मिला। उसने तत्काल परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आनंद वीर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के क्षेत्र की जांच-पड़ताल की। प्रथम दृष्टया पुलिस युवक की मौत विद्युत करंट लगने से होने की आशंका जता रही है। हालांकि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच की।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


बाइट: श्री शैलेन्द्र सिंह, एसीपी अछनेरा, कमिश्नरेट आगरा

About The Author

Leave a Reply