विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Bahraich

CPL डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट में बाराबंकी बनी विजेता

CPL डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में खेलते खिलाड़ी

फाइनल मुकाबले में बाराबंकी ने मुखियाफार्म को 2-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया, विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया गया।

बहराइच के मिहींपुरवा स्थित चफरिया बाजार में आयोजित CPL डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट में बाराबंकी की टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट में विभिन्न क्षेत्रों से आईं कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। गोरखपुर, नेपाल, बाराबंकी, पूरनपुर, तिकुनिया, परवानी और लखीमपुर समेत कई टीमों के खिलाड़ियों ने खेल का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सौरभ वर्मा रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. आशिक अली, बप्पा जी इंटर कॉलेज के प्रबंधक, सपा नेत्री ललिता हरेन्द्र पासवान, अचल राना एवं लईक अहमद मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ युवाओं की प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम है।


फाइनल मुकाबला बाराबंकी और मुखियाफार्म की टीम के बीच हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हर अंक के लिए कड़ा संघर्ष किया। शानदार स्मैश, ब्लॉक और दमदार डिफेंस से खिलाड़ियों ने दर्शकों को रोमांचित किया। निर्णायक सेट में मुकाबला कांटे का रहा। आखिरकार बाराबंकी ने मुखियाफार्म को 2-1 से हराकर CPL डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।


फाइनल मुकाबला देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। बाराबंकी की जीत के बाद खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।


विजेता और उपविजेता टीम को मेडल, ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में कमेटी के तरुण तिवारी तेजस, आकाश पोरवाल, अरुण सिंह, प्रमोद गौतम, जोहेब खान, जिमरान खान, यशु, शुभम, गोलू शर्मा, सुमित शर्मा, एहतिशाम एवं यासिर समेत सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

About The Author

Leave a Reply