विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Bahraich

रिसिया में 12 दिन से बिजली संकट, कर्मचारियों पर धन वसूली का आरोप

टूटे बिजली के खंभों पर गिरे पेड़ और बाधित बिजली लाइन

रिपोर्ट : राशिद अली बहराइच

ग्रामीणों का दावा, बिजली बहाली के नाम पर पहले रकम मांगी जा रही; कई गांवों में टूटे खंभे और पेड़ों के कारण आपूर्ति बाधित है।

बहराइच के रिसिया पावर हाउस क्षेत्र में बिजली संकट के बीच कथित धन वसूली का मामला सामने आया है। रिसिया मोड़ चौराहा, ग्राम पंचायत बभनी सैदा, सिंघापुरवा समेत आसपास के कई गांवों में करीब 12 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली लाइन पर करीब आठ खंभे टूटे पड़े हैं और उन पर बड़े पेड़ गिरे हुए हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।


ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली बहाल करने के लिए विभागीय कर्मचारियों और संविदा लाइनमैनों द्वारा पहले पैसे की मांग की जा रही है। आरोप है कि जिस गांव, घर या दुकान से पहले रकम मिल रही है, वहीं पहले बिजली का काम कराया जा रहा है। गोठी, फुलवरिया, जगधरभार और रिसिया मोड़ चौराहा क्षेत्र में घरों और दुकानों से बिजली बहाली के नाम पर पैसे लिए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने की है।


ग्रामीणों के अनुसार, जहां बिजली बहाल हो चुकी है, वहां भी भुगतान किए जाने और जहां आपूर्ति बंद है, वहां रकम मांगे जाने का आरोप है। उनका कहना है कि कथित धन वसूली के कुछ साक्ष्य भी मौजूद हैं, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने और सभी प्रभावित गांवों में तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply