विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Bahraich

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

साइबर अपराध से बचाव की जानकारी देती मिशन शक्ति टीम

रिपोर्ट : राशिद अली बहराइच

मिशन शक्ति, पयागपुर, बहराइच, साइबर अपराध, महिला जागरूकता, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, साइबर ठगी, महिला सुरक्षा

बहराइच के पयागपुर में पीएम श्री झाला तरहर उच्च प्राथमिक विद्यालय में रविवार को मिशन शक्ति टीम पयागपुर द्वारा महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के साथ बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।


मिशन शक्ति टीम ने साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों के प्रति महिलाओं को सचेत किया। टीम ने बताया कि साइबर ठग केवाईसी अपडेट के नाम पर धोखाधड़ी, ऑनलाइन जॉब के नाम पर ठगी, फर्जी लिंक भेजकर खाते से रकम निकालने, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर भय पैदा करने और निवेश के नाम पर धोखाधड़ी जैसे अपराध कर रहे हैं


टीम ने महिलाओं से किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की अपील की। साथ ही किसी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन ऑफर पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता जांचने की सलाह दी गई।


कार्यक्रम के दौरान नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन से जुड़े आठ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी देते हुए किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।


मिशन शक्ति टीम ने कहा कि जागरूकता साइबर अपराध से बचाव का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कांस्टेबल मनीष कुमार, रामनाथ, महिला कांस्टेबल नम्रता सिंह, सायरा बानो, स्वाति सिंह, कांति देवी और प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply