विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Bahraich

वन्यजीव सप्ताह में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, संरक्षण का लिया संकल्प

वन्यजीव सप्ताह में निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी

रिपोर्ट : राशिद अली बहराइच

मोतीपुर रेंज के एसपीवीपी इंटर कॉलेज में निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

बहराइच के मिहींपुरवा में वन्यजीव सप्ताह-2026 के तहत रविवार को मोतीपुर रेंज अंतर्गत एसपीवीपी इंटर कॉलेज, सेमरहना में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और वन एवं वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया।


निबंध प्रतियोगिता का विषय ‘वन एवं वन्यजीव-प्रकृति का अनमोल वरदान’ और चित्रकला प्रतियोगिता का विषय ‘प्रकृति का आधार-वन्यजीव एवं वन’ रखा गया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण में जनसहभागिता और मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व के महत्व की जानकारी दी गई।


इस वर्ष वन्यजीव सप्ताह की थीम ‘Connecting Habitats, Thriving Wildlife’ रखी गई है। इसके तहत प्राकृतिक आवासों को आपस में जोड़ने और वन्यजीवों के लिए सुरक्षित गलियारे विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। विद्यार्थियों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण के विभिन्न उपायों की जानकारी भी दी गई।


कार्यक्रम का आयोजन मोतीपुर के क्षेत्रीय वनाधिकारी केके सिंह के नेतृत्व में वन विभाग एवं एसपीवीपी इंटर कॉलेज प्रबंधन के सहयोग से हुआ। क्षेत्रीय वनाधिकारी ने विद्यार्थियों के निबंध और चित्रकला में किए गए प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान मानव एवं वन्यजीवों के बीच सह-अस्तित्व बनाए रखने और वन्यजीवों के संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।


कार्यक्रम में मोतीपुर रेंज के वन अधिकारी-कर्मचारी, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ प्रतिनिधि, बाघ मित्र, पत्रकार, ग्रामीण, कॉलेज प्रबंधक अनिल कुमार, प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं वन विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।

About The Author

Leave a Reply