रिपोर्ट : बंटी कुरैशी आगरा
गांव-गांव खेल अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, विजेताओं को मेडल और शील्ड से सम्मानित किया गया
आगरा। फतेहपुर सीकरी : बिल्ड फॉर सक्सेस डिग्री कॉलेज, कराही की पहल पर चलाए जा रहे “गाँव-गाँव खेल अभियान” के अंतर्गत ग्राम पंचायत जाजऊ में सोमवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में सरपंच विश्वेन्द्र शर्मा, दामोदर ओझा, आयोजक पुनीत पंडित, भाजपा नेता ओमकांत डागुर, गौरव पंडित सहित जाजऊ की युवा टीम मौजूद रही और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में मदरपुर, भरतपुर के मनीष ने प्रथम स्थान हासिल कर विजेता बने, जबकि भरतपुर के कृष्णा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सरपंच विश्वेन्द्र शर्मा ने कहा कि “गाँव-गाँव खेल अभियान” का असर अब मैदानों पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं से युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि 10 और 12 वर्ष की उम्र के बच्चे भी आगे आकर प्रतियोगिताओं का हिस्सा बन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना नहीं, बल्कि गांवों में छिपी प्रतिभाओं को पहचानना, बच्चों एवं युवाओं में खेलों के प्रति रुचि पैदा करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक पुनीत पंडित का विशेष आभार व्यक्त किया गया।






