विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Azamgarh

आजमगढ़ के 11 बिजली उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ेगी, 13.29 करोड़ का प्रस्ताव

आजमगढ़ में बिजली उपकेंद्र का परिसर और स्थापित पावर ट्रांसफॉर्मर।

रिपोर्ट : विपुल तिवारी आजमगढ़

नए पावर ट्रांसफॉर्मर लगने से उपकेंद्रों पर ओवरलोडिंग का दबाव कम करने की कार्ययोजना तैयार की गई है।

आजमगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। जिले के 11 बिजली उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने के लिए 13 करोड़ 29 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। प्रस्ताव के तहत इन उपकेंद्रों पर नए पावर ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे।


प्रथम विद्युत मंडल के सात उपकेंद्रों सहदेवगंज, सोफीपुर, निजामाबाद तहसील, मंझारी, दत्तात्रेय, आजमपुर और सिधारी हाइडिल गेट के लिए 8.19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।


वहीं द्वितीय मंडल के चार उपकेंद्रों कौरागहनी, माहुल, कप्तानगंज तेरही और पिचरी के लिए 5.10 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है।


अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगने से उपकेंद्रों पर ओवरलोडिंग का दबाव खत्म होगा। साथ ही ट्रांसफॉर्मर जलने की शिकायतों में कमी आने और आने वाले त्योहारों में उपभोक्ताओं को भरपूर व फुल-वोल्टेज बिजली मिलने की उम्मीद है।

About The Author

Leave a Reply