विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Konch

जालौन में सब्जी की दुकान में चोरी, आलू-बैंगन और टमाटर ले गए चोर

कैलिया रोड पर चोरी की गई सब्जी की दुकान

रिपोर्ट : राहुल, जालौन।UP SAMVAD

छप्परनुमा दुकान से करीब साढ़े चार हजार रुपये की सब्जियां और गुल्लक में रखे 500 रुपये नकद चोरी

जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में सब्जियों की चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। कैलिया रोड स्थित छप्परनुमा सब्जी की दुकान को चोरों ने देर रात निशाना बनाया और दुकान से आलू, बैंगन व टमाटर समेत करीब साढ़े चार हजार रुपये की सब्जियां चोरी कर लीं।


चोर दुकान में रखी गुल्लक से 500 रुपये नकद भी चोरी कर ले गए। सुबह दुकान संचालक बब्बू कुशवाहा दुकान पर पहुंचे, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई।


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सब्जी चोरी करने वाले चोरों की तलाश में जुटी है। मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के कैलिया रोड का है।

About The Author

Leave a Reply