विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Politics Bareilly Uttar Pradesh

आसिफ मेवाती बने समाजवादी लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष, छात्र आंदोलनों से बनाई पहचान

समाजवादी लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त बरेली महानगर अध्यक्ष आसिफ मेवाती।

रिपोर्ट तरुण कुमार बरेली

छात्र हितों के लिए कई आंदोलनों में निभाई अहम भूमिका, सामाजिक कार्यों के साथ अब तक 11 बार कर चुके हैं रक्तदान

बरेली। समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन समाजवादी लोहिया वाहिनी में आसिफ मेवाती को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छात्र राजनीति से अपनी पहचान बनाने वाले आसिफ वर्ष 2015 से छात्र-छात्राओं की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर सक्रिय रहे हैं। छात्र हितों के लिए आंदोलनों और सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी को देखते हुए उन्हें संगठन में नई जिम्मेदारी दी गई है।

आसिफ मेवाती ने वर्ष 2017 में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर आंदोलन किया था। 12 जून 2017 को हुए प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुनर्मूल्यांकन की मांग स्वीकार कर ली थी।

वर्ष 2020 में उन्होंने बरेली कॉलेज में छात्रों की सुरक्षा और अन्य समस्याओं को लेकर भी आवाज उठाई। इसके अलावा बरेली के विभिन्न कॉलेजों में समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान चलाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

राजनीतिक गतिविधियों के साथ आसिफ मेवाती सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी करते रहे हैं। गुंज एकता सेवा समिति के माध्यम से गांवों में स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के साथ वह अब तक 11 बार रक्तदान कर चुके हैं।

छात्र हितों के लिए संघर्ष और सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता के बाद अब समाजवादी लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी होगी।

About The Author

Leave a Reply