रिपोर्ट कासिम मलिक आगरा
मिशन शक्ति के तहत डौकी के ग्राम नरि में पहुंची पुलिस टीम, फल-सब्जी और घरेलू सामान भी दिया
फतेहाबाद (आगरा)। मिशन शक्ति अभियान के तहत एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने मानवीय पहल करते हुए डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम नरि में झोपड़ी में रह रही गरीब महिला को राशन और घरेलू उपयोग का सामान भेंट किया।
जानकारी के अनुसार, महिला पिछले चार वर्षों से झोपड़ी में रहने को मजबूर है। एसीपी इमरान अहमद ने महिला से बातचीत कर उसकी परेशानी जानी। बताया गया कि महिला बासी रोटी खाकर गुजारा कर रही थी।
महिला की स्थिति जानने के बाद एसीपी ने उसे राशन सामग्री, फल-सब्जी और घरेलू उपयोग का सामान दिया। पुलिस की इस पहल से महिला को राहत मिली।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। इस दौरान एसओ डौकी सुनीत कुमार समेत मिशन शक्ति से जुड़े पुलिसकर्मी मौजूद रहे।






