जन्मदिन पर मानवीय पहल, विधायक ने जरूरतमंदों के चेहरे पर लाई मुस्कान

0
IMG-20251228-WA0128(1)

कोंच में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक मूलचंद्र निरंजन का माल्यार्पण कर स्वागत करते युवा गल्ला व्यापारी, साथ में मौजूद जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग।

कोंच (जालौन): कोंच माधोगढ़ क्षेत्र के विधायक मूलचंद्र निरंजन ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर मानवीय संवेदना और सेवाभाव की मिसाल पेश की। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर सर्दी से राहत पहुंचाई और समाज को सेवा का संदेश दिया।स्थानीय गल्ला मंडी परिसर में युवा गल्ला व्यापारी सुशील निरंजन गुरावती की आढ़त पर आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन युवा व्यापारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने करीब एक सैकड़ा निर्धन व्यक्तियों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर संतोष और सुकून साफ झलकता नजर आया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि किसी भी हर्षोल्लास के अवसर पर जरूरतमंदों की सेवा करने से खुशी कई गुना बढ़ जाती है और आत्मिक संतोष प्राप्त होता है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए, क्योंकि सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है।कार्यक्रम से पूर्व युवा गल्ला व्यापारियों ने नारेबाजी के बीच विधायक का माल्यार्पण किया और शॉल ओढ़ाकर उनका भव्य स्वागत-सम्मान किया। इस अवसर पर नगर के कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, वरिष्ठ गल्ला व्यापारी पं. राजेश मिश्रा, विनोद दुबे लौना, प्रधान रवि गौतम बिरगुवां, अंशुल मिश्रा, भोले गुप्ता, सुमित तिवारी, अज्जू गुप्ता, दिलीप अग्रवाल, जीतू गुप्ता मास्टर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत से पहले विधायक ने दरिद्र नारायण सेवा समिति के आश्रम पहुंचकर शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। कार्यक्रम का समापन सेवाभाव और सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

About The Author

Leave a Reply

You may have missed