विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Bareilly Crime

बरेली: भुता पुलिस ने 450 ग्राम अफीम और अवैध तमंचे के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

बरेली के भुता थाना पुलिस द्वारा अवैध अफीम और तमंचे की बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी।

रिपोर्ट तरुण कुमार बरेली

पटनगला से कुआंडांडा जाने वाले रास्ते पर नहर की पुलिया के पास हुई कार्रवाई, NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

बरेली। भुता थाना पुलिस ने अवैध अफीम और हथियार के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से कुल 450 ग्राम अवैध अफीम, एक तमंचा 315 बोर और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पटनगला से कुआंडांडा की ओर जाने वाले रास्ते पर नहर की पुलिया के पास कुछ लोग अवैध अफीम और हथियार लेकर खड़े हैं। सूचना मिलने के बाद उपनिरीक्षक अजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सुबह करीब चार बजे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनकापुर निवासी संदीप सिंह, टांडा सिकंदरपुर निवासी विजेन्द्र और राजू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान संदीप सिंह के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और कारतूस बरामद हुआ, जबकि विजेन्द्र और राजू के कब्जे से कुल 450 ग्राम अवैध अफीम मिली।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना भुता में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे ट्रक चालकों से सस्ते दाम पर अफीम खरीदकर बेचते थे।

पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

About The Author

Leave a Reply