किला थाना पुलिस ने गश्त के दौरान रघुवर दयाल रोड स्थित गंगा मंदिर के पास से अमन कश्यप को पकड़ा।
बरेली के किला थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमन कश्यप को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8:50 बजे गश्त के दौरान ग्राम रघुवर दयाल रोड स्थित गंगा मंदिर के पास पेड़ के नीचे बनी मढ़ैया के चबूतरे से अमन कश्यप पुत्र स्व. गौरी शंकर कश्यप, निवासी मोहल्ला रेती, जसौली, थाना किला, बरेली को गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी के आधार पर किला थाने में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 362/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में अमन कश्यप ने तमंचा अपनी सुरक्षा के लिए रखने और उसे किसी राह चलते व्यक्ति से खरीदने की बात बताई।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ एक अन्य मुकदमा मु0अ0सं0 341/26, धारा 324(4)/351(3)/352 बीएनएस भी दर्ज है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार, उपनिरीक्षक पीयूष सिंह, उपनिरीक्षक वकार अहमद समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।






