कोंच में मित्तल ट्रेडर्स में लगी आग ने लिया विकराल रूप, लाखों का नुकसान

0
20251227_125926

कोंच: मित्तल ट्रेडर्स में आग, लाखों के नुकसान की आशंका

जालौन(कोंच) : कोंच नगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नगर के प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठान मित्तल ट्रेडर्स में अचानक आग लग गई।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया।

आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Ground Report

Leave a Reply

You may have missed