जालौन पुलिस को बड़ी सफलता, एएनटीएफ के साथ मिलकर 15 लाख का गांजा जब्त

गांजा तस्करी का खुलासा करते पुलिस अधिकारी, सामने रखी गई बरामद सामग्री।
उरई(जालौन): एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (एएनटीएफ) बाराबंकी और उरई कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 81 किलो 824 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने थाना उरई क्षेत्र में इकलासपुरा चौराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध अल्टो कार को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस को देखते ही कार सवार दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन सतर्कता बरतते हुए पुलिस टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अंकुर उर्फ पवन शिवहरे और श्याम शिवहरे के रूप में हुई है। दोनों आरोपी आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ, साथ ही एक अल्टो 800 कार (UP92 AM 1146) और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कम कीमत पर गांजा खरीदकर अधिक दामों में बेचते थे। इससे प्राप्त धनराशि का उपयोग वे अपने शौक पूरे करने और पूर्व में दर्ज मुकदमों की पैरवी में खर्च करते थे। आरोपियों ने यह भी बताया कि गिरफ्तारी के समय वे गांजा बेचने ही जा रहे थे।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अंकुर शिवहरे के खिलाफ पहले से छह मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें दो एनडीपीएस एक्ट के तहत हैं, जबकि श्याम शिवहरे पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। क्षेत्राधिकारी अवधेश सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही






