उरई जेल में खाद्य सुरक्षा को लेकर अभियान, रसोई में कार्यरत बंदियों को दिए निर्देश

0
IMG-20251230-WA0118

बंदियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान अधिकारी।

उरई (जालौन) : जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला कारागार उरई में निरुद्ध बंदियों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशों के क्रम में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वी.के. राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैयालाल यादव तथा कारागार चिकित्साधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार ने रसोई में कार्यरत बंदियों को भोजन की स्वच्छता और गुणवत्ता से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए बताया कि बालों की नियमित सफाई, नाखूनों का छोटा और स्वच्छ होना, तथा बर्तनों की पूरी तरह सफाई सुरक्षित भोजन की अनिवार्य शर्तें हैं। साथ ही रसोई में कार्य के दौरान स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने का आह्वान किया गया।जागरूकता कार्यक्रम के बाद जेल अधीक्षक नीरज देव ने खाद्य सुरक्षा टीम के साथ कारागार की रसोई और खाद्यान्न भंडार गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रसोईघर, भंडार व्यवस्था और उपयोग में लाए जा रहे बर्तनों की गहन जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार, सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक और मानकों के अनुरूप पाई गईं।कारागार प्रशासन की यह पहल सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए बंदियों को स्वच्छ, ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान उप कारापाल/खाद्य प्रभारी अमर सिंह, उप कारापाल सर्किल इंचार्ज रामलखन सहित अन्य कारागार स्टाफ भी मौजूद रहा।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

About The Author

Leave a Reply

You may have missed