विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Konch News Public Issues Uttar Pradesh

कुदारी गौशाला की बदहाली उजागर, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

कोंच (जालौन):ग्राम कुदारी स्थित गौशाला की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। गौशाला से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें गौवंशों की दुर्दशा साफ दिखाई दे रही है।वीडियो में एक गौवंश बीमार हालत में जमीन पर पड़ा नजर आ रहा है, जबकि गौशाला के बाहर एक अन्य गौवंश के शव को कुत्ते नोंचते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि शासन द्वारा गौशालाओं पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, बावजूद इसके व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हैं। वीडियो बुधवार को रिकॉर्ड किए गए बताए जा रहे हैं।अब जिम्मेदार अधिकारियों, प्रधान और सचिवों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने गौशाला की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार की मांग की है।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

About The Author

Leave a Reply