पेट्रोल पंप कर्मी मौत मामला, पत्नी की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज

0
IMG-20251231-WA0007

पेट्रोल पंप कर्मी की संदिग्ध मौत के मामले में घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस।

कोंच (जालौन):पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मी बसंत कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक की पत्नी सुनीता देवी की तहरीर पर एट थाना पुलिस ने पंप संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।मृतक की पत्नी का आरोप है कि पैसों के लेन-देन को लेकर उसके पति का पेट्रोल पंप संचालक से विवाद चल रहा था। बताया गया कि 29 दिसंबर को बसंत कुमार रोजाना की तरह ड्यूटी पर जाने के लिए बाइक से घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन उनका शव सड़क किनारे पानी से भरी खंती में बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।शव के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिससे मौत को संदिग्ध माना जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान डॉ. दुर्गेश कुमार ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

About The Author

Leave a Reply

You may have missed