UP Samvad - उत्तर प्रदेश संवाद
विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन कुशवाहा ज्वेलर्स विज्ञापन लियाकत अली टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Amethi

अमेठी: रामशाहपुर में मां दुर्गा के नेत्र पूजन के साथ गूंजे जयकारे, ग्राम प्रधान बेबी भैया ने की सुख-समृद्धि की कामना

अमेठी के रामशाहपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा के नेत्र पूजन के दौरान ग्राम प्रधान बेबी भैया और श्रद्धालु

रिपोर्ट नवीन त्रिपाठी जिला संवाददाता अमेठी

संभई गांव में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर भक्तिमय माहौल, नवदुर्गा पूजा समिति की युवा टीम रही सक्रिय; कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी किए माता रानी के दर्शन

जामो (अमेठी)। जनपद अमेठी के जामो ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा संभई के रामशाहपुर गांव में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। यहां मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। इसी क्रम में विधि-विधान और श्रद्धा के साथ माता रानी का नेत्र पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा परिसर मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर गांव और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

माता रानी का नेत्र पूजन ग्राम सभा संभई के ग्राम प्रधान रवीन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बेबी भैया ने श्रद्धा और भक्ति के साथ किया। उन्होंने मां दुर्गा की स्तुति करते हुए क्षेत्रवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। पूजन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने जय माता दी के जयकारे लगाए। ग्रामीणों ने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की।

धार्मिक आयोजन में कृष्ण कुमार तिवारी, मनोज यादव, सतीश पांडेय, विष्णु तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, अलख निरंजन, सुशील कुमार और हौसला सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवदुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति की ओर से रोहित कश्यप, अनिरुद्ध कश्यप, संजय कश्यप, आशीष कश्यप, रमेश कश्यप, विनय कुमार शर्मा और अजय कुमार शर्मा सहित युवा टीम सक्रिय रही।

दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान कांग्रेस महिला मोर्चा की महासचिव श्रीमती गीता सिंह, सोशल मीडिया यूथ अध्यक्ष अंशु तिवारी, यूथ कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनय द्विवेदी तथा राजीव गांधी पंचायती राज योजना के ब्लॉक अध्यक्ष महेश तिवारी भी माता रानी के दर्शन करने पहुंचे। सभी ने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

गांव में प्रतिमा स्थापना और नेत्र पूजन के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि मां दुर्गा की आराधना से गांव में सुख-शांति, आपसी सद्भाव और समृद्धि का वातावरण बना रहेगा।

About The Author

Leave a Reply