बारिश के बाद माधौगढ़ तहसील परिसर बना तालाब, जलभराव से फरियादी परेशान

0
बारिश के बाद जलभराव से डूबा माधौगढ़ तहसील परिसर

बारिश के बाद जलभराव से डूबा माधौगढ़ तहसील परिसर

दो दिनों की लगातार बारिश के बाद जल निकासी व्यवस्था की पोल खुली, परिसर में भरे पानी से आवागमन प्रभावित और दस्तावेज भीगने की आशंका बढ़ी।

माधौगढ़(जालौन): जालौन के माधौगढ़ तहसील परिसर में लगातार दो दिनों से हुई बारिश के बाद भारी जलभराव की स्थिति बन गई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण पूरा तहसील परिसर तालाब में तब्दील नजर आया, जिससे फरियाद लेकर पहुंचे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


रविवार को परिसर के कई हिस्सों में पानी भर जाने से लोगों को घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ा। तहसील में विभिन्न कार्यों से पहुंचे फरियादी अपने जरूरी दस्तावेज और फाइलों को बचाते हुए इधर-उधर निकलते दिखाई दिए। जलभराव के कारण परिसर में आवागमन भी प्रभावित रहा।


स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश के बाद तहसील परिसर में यही स्थिति बन जाती है। जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से थोड़ी देर की बारिश भी पूरे परिसर को जलमग्न कर देती है, जिससे आम जनता के साथ कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।


फरियादियों ने प्रशासन से तहसील परिसर में जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान लोगों को इस तरह की परेशानी न उठानी पड़े।

About The Author

Leave a Reply