विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Administration Jalaun Konch News Politics Uttar Pradesh

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं को लेकर गुलाबी गिरोह में आक्रोश राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

कोंच (जालौन): पड़ोसी देश बांग्लादेश में हाल के दिनों में हिंदुओं की चुन-चुनकर की जा रही हत्याओं को लेकर देशभर में रोष व्याप्त है। इसी क्रम में कोंच क्षेत्र में सक्रिय गुलाबी गिरोह सेना ने भी इन घटनाओं पर कड़ा विरोध जताते हुए भारत के राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की है।
शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर गुलाबी गिरोह की कमांडर अंजू शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हुईं और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम ज्योति सिंह को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से महिलाओं ने कहा कि बांग्लादेश में कट्टरपंथी तत्वों द्वारा हिंदुओं की निर्मम हत्याएं की जा रही हैं, जो अत्यंत चिंताजनक और निंदनीय हैं।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश की निर्वाचित सरकार इन घटनाओं को रोकने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार वर्षों से पड़ोसी देश होने के नाते बांग्लादेश की हर संभव सहायता करती रही है और आज भी दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध बने हुए हैं, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए बांग्लादेश के साथ व्यापारिक रिश्तों पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।
गुलाबी गिरोह की महिलाओं ने यह भी मांग की कि भारत सरकार इस गंभीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाए ताकि विश्व समुदाय बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों से अवगत हो सके। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भी वैश्विक स्तर पर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में सावित्री, गायत्री, प्रीति, ममता, ऊषा, सुनीता, संतोषी, गुड्डी, रीता सहित दर्जनों महिलाएं शामिल रहीं।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

About The Author

Leave a Reply