उरई में रिहायशी इलाके के जुएं के अड्डे पर छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार
उरई कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में जुआ छापेमारी में गिरफ्तार आरोपी और बरामद नकदी
बघौरा मोहल्ले में राजेश यादव के घर पुलिस की छापेमारी, ₹1.62 लाख नकद और 9 मोबाइल बरामद; 11 लोगों पर जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज।
उरई(जालौन) : जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के बघौरा मोहल्ले में पुलिस ने रिहायशी इलाके में संचालित जुएं के अड्डे पर छापेमारी कर नौ जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 62 हजार 270 रुपये नकद और 9 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जबकि कई जुआरी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस को सूचना मिली थी कि बघौरा मोहल्ले में राजेश यादव के घर पर अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भारी पुलिस बल के साथ घर में छापा मारा। अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर भगदड़ मच गई और कुछ लोग वहां से भाग निकले।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने नौ लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से जुए की फड़ पर रखी नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद नकदी को पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की है।
पुलिस ने गिरफ्तार जुआरियों के अलावा फरार व्यक्ति समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
उरई कोतवाली पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।






