विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Badaun

बदायूं में शराब के नशे में बिजली के पोल से टकराई बाइक, सवार गंभीर घायल

घायल व्यक्ति को एंबुलेंस सीएचसी दातागंज में भर्ती कराया गया

रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार यादव (तहसील संवाददाता दातागंज)

मुसाझाग थाना क्षेत्र के डहरपुर-म्याऊं मार्ग पर सैंजनी गांव के आगे हुआ हादसा, डायल 112 पुलिस ने 108 एंबुलेंस से सीएचसी दातागंज भिजवाया

बदायूं। मुसाझाग थाना क्षेत्र के डहरपुर-म्याऊं मार्ग पर सैंजनी गांव से आगे मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया। यहां बाइक सवार सुखवीर पुत्र बाबूराम की बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, सुखवीर निवासी ग्राम सकतपुर नई बस्ती (कोडाजयकरन) बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सैंजनी गांव से आगे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बाइक सवार शराब के नशे में था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुखवीर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दातागंज भेजा, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

फिलहाल घायल की हालत और आगे के उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

About The Author

Leave a Reply