रिपोर्ट बंटी कुरैशी आगरा
एसटी पीटर्स स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा ने सोलो सॉन्ग सीनियर कैटेगरी में मारी बाजी, सम्मान समारोह में ट्रॉफी और शॉल देकर किया गया सम्मानित
फतेहपुर सीकरी। क्षेत्र की होनहार छात्रा आलिया ने अपनी सुरीली आवाज और गायकी की प्रतिभा के दम पर फतेहपुर सीकरी का नाम रोशन किया है। टीचर्स कॉलोनी निवासी मेहराजुद्दीन की पुत्री और एसटी पीटर्स स्कूल, किरावली (आगरा) की कक्षा आठ की छात्रा आलिया ने रेनबो सीजन-7 प्रतियोगिता की सोलो सॉन्ग सीनियर कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि आलिया ने लगातार दूसरी बार इस प्रतियोगिता में खिताब जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
प्रतियोगिता में सेंट जॉर्ज, सेंट पॉल्स, सेंट पैट्रिक, सेंट थॉमस और सेंट क्लेयर सहित भरतपुर, नोएडा, मथुरा और अन्य क्षेत्रों के करीब 35 आईसीएसई स्कूलों के हजारों विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबले के बीच आलिया ने अपनी गायकी से निर्णायकों और श्रोताओं को प्रभावित करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
आलिया की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान फादर प्रवीण राज मोरस ने उन्हें ट्रॉफी प्रदान की और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उनकी सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
आलिया की उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने भी हर्ष व्यक्त किया। लोगों ने इसे फतेहपुर सीकरी के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।







