होमगार्ड जवानों को दी गई भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह आयोजित

0
IMG-20251231-WA0003

फायर सब स्टेशन में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान।

कोंच (जालौन):फायर सब स्टेशन परिसर में उत्तर प्रदेश होमगार्ड एसोसिएशन द्वारा बुधवार को विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन अध्यक्ष कोमेश कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि एसडीएम ज्योति सिंह रहीं।
समारोह में सेवानिवृत्त हुए कंपनी कमांडर अहमद कुमार, सहायक कंपनी कमांडर सतीश चंद्र गौतम, प्लाटून कमांडर नारायण प्रसाद सहित अन्य होमगार्ड जवानों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वर्ष 2021 से 2025 के बीच सेवानिवृत्त हुए कुल 25 होमगार्ड जवानों को भी शॉल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
एसडीएम ज्योति सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि होमगार्ड जवान आपदा, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका अनुभव समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना रहता है।
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और जवानों ने सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

Leave a Reply

You may have missed