विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Administration Jalaun Konch News Uttar Pradesh

31 साल की सेवा के बाद दीवान हरिश्चन्द्र बने दरोगा

कोंच (जालौन):कोतवाली में तैनात दीवान हरिश्चन्द्र को दरोगा पद पर पदोन्नति मिलने पर कोतवाली परिसर में सादे समारोह का आयोजन किया गया। सीओ परमेश्वर प्रसाद और प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने स्वयं उनके कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी।सीओ ने कहा कि हरिश्चन्द्र ने अपने लंबे सेवाकाल में ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ विभाग की सेवा की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी में भी वह इसी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।गौरतलब है कि हरिश्चन्द्र वर्ष 1995 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे और करीब 31 वर्षों की निरंतर सेवा के बाद उन्हें दरोगा पद पर पदोन्नति मिली है। इस अवसर पर कोतवाली स्टाफ के अन्य सदस्यों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: police & Local Sources

About The Author

Leave a Reply