विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Jalaun Kalpi News Uttar Pradesh

जालौन में यमुना नदी के ऊपर रेलवे ट्रैक पर रीलबाजी, युवती का खतरनाक वीडियो वायरल

जालौन(कालपी): जालौन जिले से सोशल मीडिया पर रीलबाजी का एक बेहद खतरनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने यमुना नदी के ऊपर बने रेलवे पुल पर रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर रील बनाई। युवती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवती रेलवे ट्रैक जैसे जानलेवा स्थान पर बेखौफ होकर रील बना रही है। बताया जा रहा है कि यह मामला कालपी कोतवाली क्षेत्र का है। जिस जगह पर यह वीडियो बनाया गया, वहां से ट्रेनों का आवागमन होता है और जरा-सी चूक किसी बड़े हादसे को जन्म दे सकती थी।गौर करने वाली बात यह है कि लगातार हो रहे हादसों और प्रशासन की चेतावनियों के बावजूद लोग सोशल मीडिया पर फेम पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। रेलवे ट्रैक जैसे संवेदनशील और प्रतिबंधित क्षेत्रों में इस तरह की हरकत न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर युवती की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद संबंधित धाराओं में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस तरह की खतरनाक रीलबाजी पर सवाल उठा रहे हैं। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि रेलवे ट्रैक और पुल जैसे खतरनाक स्थानों पर रील या वीडियो बनाने से बचें, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

About The Author

Leave a Reply