🔴 कुठौंद में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का भव्य आयोजन: पुलिस और महिलाओं ने साझा किया सशक्तिकरण का संकल्प🔴 कुदरत की मार से कराह उठा जालौन: ओलावृष्टि से तबाह हुई रबी की फसल, किसान संघ ने ₹30 हजार प्रति एकड़ मुआवजे की उठाई मांग🔴 कालपी में विकास की रफ्तार: सिक्सलेन परियोजना के लिए NHAI ने चलाया भीषण अतिक्रमण हटाओ अभियान🔴 कालपी में ‘गड्ढा मुक्त अभियान’ को मिली गति: जर्जर कोतवाली मार्ग दुरुस्त, राहगीरों ने ली राहत की सांस🔴 सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर जिलाधिकारी का औचक छापा: व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच, किसानों से सीधा संवाद

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कोंच पहुंचे, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, पंचायत चुनाव को लेकर दिया संदेश

0
कोंच में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

कोंच (जालौन): उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार रात क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन के साथ कोंच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न लोगों के आवासों पर जाकर मुलाकात की और हालचाल जाना।

जलशक्ति मंत्री सबसे पहले राहुल तलवाड़ के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों से भेंट की। यहां भाजपा नेता विनोद अग्निहोत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह, प्रियेश पटेल, अमित लोहिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके पश्चात मंत्री भाजपा कोंच नगर अध्यक्ष अंजू रामबाबू अग्रवाल के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान राम का चित्र भेंट किया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जलशक्ति मंत्री ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है। उन्होंने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से अभी से पूरी निष्ठा और मनोयोग के साथ जुटने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश सरकार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना होगा।

इससे पहले मंत्री नया पटेल नगर स्थित साहिल पटेल के आवास भी पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल अग्रवाल की माताजी के निधन पर उनके आवास जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान विधायक मूलचंद्र निरंजन के साथ बादाम सिंह कुशवाहा, धर्मेंद्र राठौर, विकास पटेल सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

क्षेत्र की ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट पर बने रहें।https://upsamvad.com/

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कोंच पहुंचे, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, पंचायत चुनाव को लेकर दिया संदेश news image

MUHAMMAD SAJID

मुहम्मद साजिद (मुख्य संस्थापक सीईओ), UP Samvad | उत्तर प्रदेश आधारित स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच। जनहित, तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों के साथ समाचारों के जिम्मेदार प्रकाशन हेतु प्रतिबद्ध।

पूरा प्रोफाइल देखें

Leave a Reply

You may have missed