खाद्यान्न ढोते समय ट्रैक्टर बना काल, कोंच निवासी युवक की मौत

0
image.jpg (1)

जालौन(एट): एट कोतवाली अंतर्गत रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर एक युवक की जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उरई भेजा।
पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त कोंच निवासी शिवकुमार (करीब 30 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय लल्लू राम के रूप में हुई है। वह दिहाड़ी मजदूरी करता था और खाद्यान्न व राशन की लोडिंग-अनलोडिंग कर परिवार का खर्च चलाता था।
बताया गया कि शिवकुमार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर खाद्यान्न लेकर कोंच से भरसूड़ा व छिरावली की दिशा में जा रहा था। भिटारा मोड़ के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा। दुर्भाग्यवश उसी समय ट्रॉली का पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। मृतक के परिवार में पत्नी रमा अहिरवार और तीन छोटे बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

Leave a Reply

You may have missed