🔴 कुठौंद में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का भव्य आयोजन: पुलिस और महिलाओं ने साझा किया सशक्तिकरण का संकल्प🔴 कुदरत की मार से कराह उठा जालौन: ओलावृष्टि से तबाह हुई रबी की फसल, किसान संघ ने ₹30 हजार प्रति एकड़ मुआवजे की उठाई मांग🔴 कालपी में विकास की रफ्तार: सिक्सलेन परियोजना के लिए NHAI ने चलाया भीषण अतिक्रमण हटाओ अभियान🔴 कालपी में ‘गड्ढा मुक्त अभियान’ को मिली गति: जर्जर कोतवाली मार्ग दुरुस्त, राहगीरों ने ली राहत की सांस🔴 सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर जिलाधिकारी का औचक छापा: व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच, किसानों से सीधा संवाद

जालौन में शराब ठेके के पास कार सवार दबंगों की दबंगई, युवक को बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल

0
UP SAMVAD LIVE

जालौन : जालौन कोतवाली क्षेत्र के औरैया रोड स्थित चुंगी नंबर चार पर बने शराब ठेके के पास दबंगई की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां कार सवार दबंगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों और लात-घूसों से बेरहमी से हमला कर दिया, जिसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार से उतरे दबंग युवक को चारों ओर से घेर लेते हैं और बिना किसी डर के उस पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर देते हैं। कोई लाठी से हमला करता नजर आता है तो कोई पैरों से कुचलता दिखता है। युवक खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन हमलावर लगातार उस पर प्रहार करते रहे।सबसे हैरानी की बात यह रही कि पूरी वारदात के दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। किसी ने भी बीच-बचाव कर युवक को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। मारपीट के बाद दबंग युवक को लहूलुहान हालत में सड़क पर तड़पता छोड़कर कार में सवार होकर फिल्मी अंदाज में फरार हो गए।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब ठेके के आसपास आए दिन विवाद और झगड़े की स्थिति बनी रहती है, लेकिन समय रहते सख्त कार्रवाई न होने से दबंगों के हौसले बुलंद हैं। इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल घायल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और पूरे मामले की जांच चल रही है। अब देखना यह होगा कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कब तक आरोपियों पर ठोस कार्रवाई करती है।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

जालौन में शराब ठेके के पास कार सवार दबंगों की दबंगई, युवक को बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल news image

MUHAMMAD SAJID

मुहम्मद साजिद (मुख्य संस्थापक सीईओ), UP Samvad | उत्तर प्रदेश आधारित स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच। जनहित, तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों के साथ समाचारों के जिम्मेदार प्रकाशन हेतु प्रतिबद्ध।

पूरा प्रोफाइल देखें

Leave a Reply

You may have missed