कोंच में ओवरलोड ट्रैक्टर बने जान के दुश्मन, घने कोहरे में हादसे का खतरा

0
IMG-20251227-WA0120

हादसे को दावत देता ओवरलोड ट्रैक्टर, कोहरे में भी बेखौफ आवाजाही

जालौन(कोंच):जनपद के कोंच कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस इलाके से एक गंभीर और चिंताजनक स्थिति सामने आ रही है। यहां से रोजाना ईंटों से ओवरलोड ट्रैक्टर रिहायशी बस्ती के बीच से गुजर रहे हैं, जो कभी भी बड़े हादसे को दावत दे सकते हैं।

घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार में दौड़ते ये ओवरलोड ट्रैक्टर न केवल यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि आम लोगों की जान पर भी भारी पड़ सकते हैं। खासकर सुबह के समय, जब बस्ती की सड़कों पर स्कूली बच्चे, साइकिल सवार और स्कूली वाहन निकलते हैं, उस वक्त इन भारी-भरकम ट्रैक्टरों का गुजरना खतरे को और बढ़ा देता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैक्टरों पर क्षमता से कहीं ज्यादा ईंटें लदी होती हैं। ओवरलोड होने के कारण ट्रैक्टरों का संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है और जरा-सी चूक किसी बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है। इसके बावजूद इन वाहनों की आवाजाही बेरोकटोक जारी है।रिहायशी इलाके से इस तरह ईंटों से लदे ओवरलोड ट्रैक्टरों का निकलना किसी भी तरह सुरक्षित नहीं कहा जा सकता। लोगों में डर का माहौल है और अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर खासे चिंतित नजर आ रहे हैं।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रशासन और पुलिस की नजर इन खतरनाक ट्रैक्टरों पर क्यों नहीं पड़ रही है। यदि समय रहते इन पर रोक नहीं लगाई गई, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल क्षेत्रवासी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि जल्द ही जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान देगा।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

Leave a Reply

You may have missed