एट कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान झांसी निवासी महेश सोनी को बाइक सहित दबोचा, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज।
एट(जालौन) : जालौन की एट कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद करते हुए एक अंतरजनपदीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 किलो 514 ग्राम गांजा और एक बाइक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, एट कस्बे में वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 25 किलो 514 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान झांसी निवासी महेश सोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद गांजा और बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने महेश सोनी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। मामले में आगे की जांच जारी है।






