विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Jalaun Konch Uttar Pradesh

कैलिया पुलिस ने दो अंतरजनपदीय गांजा तस्करों को दबोचा, 1.185 किलो गांजा बरामद

कैलिया थाना पुलिस द्वारा बरामद गांजा और मोपेड

कूंड़ा नहर पुल पर चेकिंग के दौरान हमीरपुर के दो आरोपियों को मोपेड सहित गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज।

कैलिया(जालौन) : जालौन की कैलिया थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो अंतरजनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 किलो 185 ग्राम गांजा और एक मोपेड बरामद की है।


पुलिस के अनुसार, कूंड़ा नहर पुल पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से गांजा बरामद होने पर दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हमीरपुर निवासी अरविंद रायकवार और दिनेश रायकवार के रूप में हुई है। बरामद गांजा और मोपेड को पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।


कैलिया थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply