डॉ मुहम्मद नईम की काव्य प्रस्तुति लखनऊ दूरदर्शन पर, ‘वन्स मोर’ कार्यक्रम के लिए रिकॉर्डिंग

0
लखनऊ दूरदर्शन केंद्र में डॉ मुहम्मद नईम की काव्य प्रस्तुति की रिकॉर्डिंग

कोंच(जालौन): नगर के प्रमुख संस्कृतिकर्मी, शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ मुहम्मद नईम की कविताओं की रिकॉर्डिंग दूरदर्शन के लखनऊ केंद्र में की गई है। यह रिकॉर्डिंग दूरदर्शन के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘वन्स मोर’ के अंतर्गत संपन्न हुई, जिसमें नवोदित एवं स्थानीय रचनाकारों को अपनी साहित्यिक रचनाएं प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाता है।

डॉ मुहम्मद नईम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के तहत चयनित रचनाकारों की चार-चार मिनट की दो कविताओं की रिकॉर्डिंग की जाती है, जिन्हें बाद में दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाता है। उन्होंने बताया कि उनकी काव्य प्रस्तुति का प्रसारण शीघ्र ही लखनऊ दूरदर्शन पर किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के साहित्य प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि दूरदर्शन द्वारा नवोदित और स्थानीय रचनाकारों को मंच देना साहित्य और संस्कृति के संवर्धन की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इस तरह के कार्यक्रम नई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के साथ-साथ साहित्यिक चेतना को भी मजबूती प्रदान करते हैं।

डॉ नईम की इस उपलब्धि पर इप्टा कोंच इकाई के अध्यक्ष अनिल कुमार वैद एडवोकेट, महासचिव साहना खान, सचिव पारसमणि अग्रवाल, सैयद राशिद अली, भास्कर गुप्ता, अंकुल राठौर, यूनुस मंसूरी, कैफ मंसूरी, अमन सहित कई साहित्यप्रेमियों एवं सहयोगियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

क्षेत्र की ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट पर बने रहें। https://upsamvad.com/

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

Leave a Reply

You may have missed