विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Administration Jalaun Konch News Public Issues Uttar Pradesh

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रशासन सख्त: 51 शिकायतें प्राप्त, 12 का मौके पर निस्तारण

जालौन में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनते अधिकारी

माधौगढ़(जालौन) : जालौन जनपद की तहसील माधौगढ़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रशासनिक सख्ती और संवेदनशीलता के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कुमार पाण्डेय (जिलाधिकारी) एवं डॉ. दुर्गेश कुमार (पुलिस अधीक्षक) ने की।

तहसील सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील क्षेत्र से कुल 51 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों के शीघ्र समाधान के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट व सख्त निर्देश जारी किए।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक शिकायत का समाधान नियमानुसार, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। साथ ही निस्तारित मामलों की सूचना समय से फरियादियों को उपलब्ध कराने तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मारपीट, आपसी विवाद एवं आपराधिक मामलों में पुलिस निष्पक्ष जांच कर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। उन्होंने फरियादियों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा और न्याय के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, उप जिलाधिकारी राकेश कुमार सोनी, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र भिटौरिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

क्षेत्र की ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट पर बने रहें।https://upsamvad.com/

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: District Information Office, Jalaun

About The Author

Leave a Reply