जालौन: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में उरई में फूटा जनाक्रोश, पुतला दहन कर सौंपा ज्ञापन

0
जालौन: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में उरई में फूटा जनाक्रोश, पुतला दहन कर सौंपा ज्ञापन

उरई घंटा घर पर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग

जालौन(उरई): बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में जालौन जिले में लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आया। उरई शहर के घंटा घर पर बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्यवाहक प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं, लेकिन वहां की सरकार आंखें मूंदे बैठी है। आक्रोशित लोगों ने जिलाधिकारी के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि भारत सरकार इस मामले में कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप कर बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाए, ताकि अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा, हालांकि प्रशासन की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार नहीं रुके, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

Leave a Reply

You may have missed