🔴 कुठौंद में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का भव्य आयोजन: पुलिस और महिलाओं ने साझा किया सशक्तिकरण का संकल्प🔴 कुदरत की मार से कराह उठा जालौन: ओलावृष्टि से तबाह हुई रबी की फसल, किसान संघ ने ₹30 हजार प्रति एकड़ मुआवजे की उठाई मांग🔴 कालपी में विकास की रफ्तार: सिक्सलेन परियोजना के लिए NHAI ने चलाया भीषण अतिक्रमण हटाओ अभियान🔴 कालपी में ‘गड्ढा मुक्त अभियान’ को मिली गति: जर्जर कोतवाली मार्ग दुरुस्त, राहगीरों ने ली राहत की सांस🔴 सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर जिलाधिकारी का औचक छापा: व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच, किसानों से सीधा संवाद

उरई तहसील में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, माफिया बेखौफ, प्रशासन पर उठे सवाल

0
UP SAMVAD LIVE Mitti khanan

उरई तहसील में अवैध मिट्टी खनन: ओवरलोड ट्रैक्टरों से खुलेआम किया जा रहा मिट्टी का परिवहन

जालौन(उरई):उरई तहसील में अवैध मिट्टी खनन का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। उरई तहसील के टीकर क्षेत्र से लेकर उरई कोतवाली क्षेत्र के कुइया रोड होते हुए राजेंद्र नगर तक बड़े पैमाने पर मिट्टी का भराव किया जा रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि मिट्टी माफिया खुलेआम नियमों की अनदेखी कर अवैध खनन में जुटे हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा कारोबार प्रशासन की नज़रों के सामने चल रहा है, लेकिन तहसील स्तर के जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।जानकारी के अनुसार कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टरों का इस्तेमाल व्यावसायिक कार्यों में किया जा रहा है। इन ट्रैक्टरों में क्षमता से अधिक मिट्टी लादकर सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा दोनों पर खतरा बना हुआ है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि माफियाओं ने ऐसी लोकेशन तय कर रखी है, जहां से मिट्टी से भरे ट्रैक्टर तेज रफ्तार में निकल जाते हैं और कोई भी रोकने वाला नहीं होता। कभी-कभार होने वाली कार्रवाई को लोग सिर्फ औपचारिकता मान रहे हैं।इस पूरे मामले में नंदू नाम के एक कथित मिट्टी माफिया पर भी गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि 100 घन मीटर की अनुमति की आड़ में हजारों घन मीटर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। लोगों का दावा है कि सफेदपोशों के संरक्षण में यह अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा है।अब सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन इस अवैध मिट्टी खनन पर सख्त कदम उठाएगा या फिर उरई तहसील यूं ही मिट्टी माफियाओं का गढ़ बनी रहेगी।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

उरई तहसील में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, माफिया बेखौफ, प्रशासन पर उठे सवाल news image

MUHAMMAD SAJID

मुहम्मद साजिद (मुख्य संस्थापक सीईओ), UP Samvad | उत्तर प्रदेश आधारित स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच। जनहित, तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों के साथ समाचारों के जिम्मेदार प्रकाशन हेतु प्रतिबद्ध।

पूरा प्रोफाइल देखें

Leave a Reply

You may have missed