विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Orai

जालौन: उरई में उफनते मलंगा नाले में बहा युवक, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

जालौन में उफान पर बहता मलंगा नाला और घटनास्थल का दृश्य

उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर में मूसलाधार बारिश के बाद नाले के तेज बहाव में एक युवक बह गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उरई (जालौन): जालौन में लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। बारिश के चलते मलंगा नाले का जलस्तर काफी बढ़ गया है।


​प्राप्त जानकारी के अनुसार, जलस्तर बढ़ने के कारण मलंगा नाले में पानी का बहाव बेहद तेज हो गया था, जिसकी चपेट में आकर एक युवक पानी में बह गया।


​घटना के वक्त मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाई और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली।


​इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर का है।

About The Author

Leave a Reply