उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर में मूसलाधार बारिश के बाद नाले के तेज बहाव में एक युवक बह गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उरई (जालौन): जालौन में लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। बारिश के चलते मलंगा नाले का जलस्तर काफी बढ़ गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जलस्तर बढ़ने के कारण मलंगा नाले में पानी का बहाव बेहद तेज हो गया था, जिसकी चपेट में आकर एक युवक पानी में बह गया।
घटना के वक्त मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाई और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली।
इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर का है।






