विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Konch

जालौन: इंस्टाग्राम पर अवैध तमंचा लहराते हुए सिगरेट के छल्ले उड़ाते युवक का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अवैध तमंचा लहराते युवक का वीडियो स्क्रीनशॉट

कोंच कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह नगर निवासी युवक द्वारा सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

कोंच (जालौन) : जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का खुलेआम प्रदर्शन किया गया है। एक युवक ने फिल्मी स्टाइल में इंस्टाग्राम पर तमंचा लहराते हुए अपनी सनसनीखेज रील बनाई है।


​मिली जानकारी के अनुसार, इस वीडियो में युवक सिगरेट के छल्ले उड़ाते हुए अवैध तमंचे के साथ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो ‘रोशन भाई 302’ नामक इंस्टाग्राम आईडी से सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था, जो तेजी से वायरल हो गया।


​छानबीन में सामने आया है कि यह वायरल वीडियो भगत सिंह नगर के रहने वाले रोशन अहिरवार की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया था। इस तरह सोशल मीडिया पर खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन किए जाने से इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।


​घटना का वीडियो संज्ञान में आने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की गहनता से जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है।

About The Author

Leave a Reply