विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun

जालौन में तेंदुआ दिखने की सूचना से मचा हड़कंप, वन विभाग की छानबीन में कुछ नहीं मिला

जालौन के ग्राम पंचायत कुंठौंदा में तेंदुआ खोजबीन का घटनास्थल

ग्राम पंचायत कुंठौंदा में चारा काटने गए ग्रामीणों को जंगली जानवर दिखाई देने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू की।

जालौन : जालौन के ग्राम पंचायत कुंठौंदा में तेंदुआ दिखने की सूचना मिलने के बाद से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। चारा काटने गए ग्रामीणों को अचानक तेंदुए जैसा एक जंगली जानवर दिखाई दिया था।


​घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग को दी।


​सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल के आसपास गहन खोजबीन शुरू की, लेकिन जांच के दौरान मौके पर कोई भी जानवर नहीं मिला।

About The Author

Leave a Reply