विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun

जालौन में हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया वायरल वीडियो

रिपोर्ट : राहुल, जालौन।UP SAMVAD

कालपी कोतवाली क्षेत्र का मामला, इंस्टाग्राम के अलग-अलग अकाउंट से वीडियो अपलोड होने के बाद युवकों की पहचान में जुटी पुलिस

जालौन में अवैध हथियार लहराते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर अलग-अलग अकाउंट से वीडियो अपलोड किए गए हैं, जिनमें अवैध हथियार के साथ खुलेआम प्रदर्शन किए जाने की बात सामने आई है।


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच करने के साथ ही उसमें नजर आ रहे युवकों की पहचान करने में जुटी है।


मामला जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस जांच के बाद ही वायरल वीडियो और उसमें दिखाई दे रहे युवकों के संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी।

About The Author

Leave a Reply