ग्राम पंचायत कुंठौंदा में चारा काटने गए ग्रामीणों को जंगली जानवर दिखाई देने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू की।
जालौन : जालौन के ग्राम पंचायत कुंठौंदा में तेंदुआ दिखने की सूचना मिलने के बाद से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। चारा काटने गए ग्रामीणों को अचानक तेंदुए जैसा एक जंगली जानवर दिखाई दिया था।
घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग को दी।
सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल के आसपास गहन खोजबीन शुरू की, लेकिन जांच के दौरान मौके पर कोई भी जानवर नहीं मिला।






