विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Orai

जालौन मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग छात्रों और जूनियर डॉक्टरों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

उरई कोतवाली क्षेत्र के राजकीय मेडिकल कॉलेज में क्लिनिकल ड्यूटी के दौरान एमबीबीएस इंटर्न और नर्सिंग विद्यार्थियों में हुए विवाद के बाद हंगामा, नर्सिंग छात्रों ने लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

उरई कोतवाली क्षेत्र के राजकीय मेडिकल कॉलेज में क्लिनिकल ड्यूटी के दौरान एमबीबीएस इंटर्न और नर्सिंग विद्यार्थियों में हुए विवाद के बाद हंगामा, नर्सिंग छात्रों ने लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग विद्यार्थियों और जूनियर डॉक्टरों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। क्लिनिकल ड्यूटी के दौरान एमबीबीएस इंटर्न और नर्सिंग के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया।


​मारपीट की इस लाइव घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और जूनियर डॉक्टरों ने भी मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया।


​विवाद के बाद नर्सिंग विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन को लिखित शिकायत सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने एमबीबीएस इंटर्न से लिखित माफी की मांग करते हुए कॉलेज में अपनी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किए जाने की बात कही है।


​इस पूरे मामले पर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सुमित कुमार का पक्ष भी सामने आया है। मेडिकल कॉलेज के अनुसार, स्थिति पर नजर रखी जा रही है और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जांच की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply