विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Orai

दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 123 ग्राम चांदी बरामद

उरई कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साहिल खान

उरई कोतवाली पुलिस ने साहिल खान को गिरफ्तार कर चोरी की गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा व चांदी के जेवर बरामद किए, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी।

उरई(जालौन) : जालौन की उरई कोतवाली पुलिस ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले शातिर चोर साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई चांदी की गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा समेत करीब 123 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।


पुलिस के अनुसार, आरोपी को उरई नगर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया, जिसमें गणेश-लक्ष्मी की चांदी की मूर्ति और अन्य आभूषण शामिल हैं।


पुलिस ने बताया कि इस चोरी की वारदात में दो अन्य आरोपी भी शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।


गिरफ्तार आरोपी साहिल खान के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply